देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को अमित शाह ( Amit shah ) से मिलने के बाद दिल्ली में ही रुक गए। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) से मुलाकात करेंगे। महाराष्ट्र के चीनी उद्योग से जुड़े और राकांपा-कांग्रेस ( NCP-Congress ) से बीजेपी में आए नेताओं रंजीत सिंह निंबालकर, हर्षवर्धन पाटील, धनंजय महाडीक, विनय कोरे और जयकुमार गोरे को लेकर दिल्ली गए हैं।