धार/ कुक्षी.
धार-महू संसदीय सीट पर सोमवार को मतदान का दौर जारी है। वोटिंग की शुरुआत सुबह धीमी रही। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे मतदान की रफ्तार भी तेज हुई। धार सीट पर सुबह 11 बजे तक 35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया। इसमें सर्वाधिक मतदान सरदारपुर में हुआ। क्षेत्र में 39 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। आदिवासी अंचल में मतदान का उत्साह परवान पर देखा गया। सरदारपुर, कुक्षी, गंधवानी, बाग, नालछा और मांडू में अधिकांश मतदान केंद्रों के बाहर महिला और पुरुषों की कतार देखी गई। शहर में भी लोगों ने सुबह के समय मतदान में भागीदारी की। पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं ने भी जोश के साथ मतदान किया।