13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बोले, मराठा आंदोलन से बिगड़े हालात के लिए सीएम देवेंद्र फडणवीस जिम्‍मेदार
Play video

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बोले, मराठा आंदोलन से बिगड़े हालात के लिए सीएम देवेंद्र फडणवीस जिम्‍मेदार

मुख्यमंत्री होने के नाते फडणवीस को पंढरपुर जाना चाहिए और प्रार्थना करनी चाहिए।
Google source verification

नई दिल्‍ली। महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन पर कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने प्रदेश के सीएम देवेंद्र फडणवीस की सख्‍त आलोचना की है। उन्‍होंने सीएम पर तंज कसते हुए कहा है कि महाराष्ट्र के बिगड़ते हालात के लिए वही जिम्‍मेदार हैं। समय रहते उन्‍होंने इस आंदोलन की गंभीरता को लेकर ध्‍यान नहीं दिया। यही कारण है कि एक व्‍यक्ति ने अपनी जान दे दी।

उन्‍होंने कहा कि मराठा और धनगर समुदाय के आक्रोश के लिए फडणवीस स्वंय जिम्मेदार हैं। फडणवीस सोमवार को पंढरपुर मंदिर की यात्रा करने वाले थे जो उन्होंने रद्द कर दी थी। मुख्यमंत्री होने के नाते फडणवीस को पंढरपुर जाना चाहिए और प्रार्थना करनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर फडणवीस भगवान विट्ठल से इतना लगाव रखते हैं तो उन्हें पूजा के लिए जाना चाहिए। कोई भी मंत्री वहां नहीं गया। ये लोग इतना भयभीत क्यों हैं?