31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंध्र प्रदेश में 30% ईवीएम खराब, चंद्रबाबू नायडू ने EC से की पुनर्मतदान की मांग

ईवीएम में खराबी से आंध्र प्रदेश में सैकड़ों बूथों पर मतदान प्रभावित सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पत्र लिखकर ईसी से इस बात की शिकायत की आंध्र के सीएम ने हजारों मशीन खराब होने का दावा किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 11 Apr 2019, 12:31 PM IST

chandrababu naidu

आंध्र प्रदेश में 30% ईवीएम खराब, चंद्रबाबू नायडू ने EC से की पुनर्मतदान की मांग

नई दिल्‍ली।लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज 20 राज्‍यों के 91 संसदीय सीटों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। लेकिन आंध्र प्रदेश में बड़े पैमाने पर ईवीएम में खराबी से लोग घंटों तक मतदान नहीं कर पाए और वापस अपने घर चले गए। मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि करीब 30 फीसदी ईवीएम सुबह 10 बजे तक काम नहीं कर रहा था। उन्‍होंने चुनाव आयोग से इन बूथों पर नए सिरे से मतदान कराने की मांग की है।

लोकसभा चुनाव 2019: आपराधिक मामलों में दर्ज 213 प्रत्‍याशियों का भाग्‍य आज हो जाएगा मतपेटियों में बंद

ईवीएम के जरिए वोट ट्रांसफरिंग का मुद्दा भी उठाया

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने इस बात की लिखित में शिकायत मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी से की है। उन्‍होंने ईसी से खराब ईवीएम वाले मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ मतदान केंद्रों में लोग वोट तो टीडीपी के लिए डाल रहे हैं लेकिन वो वाईएसआर कांग्रेस के खाते में दर्ज हो रहा है। उन्‍होंने चुनाव आयोग से इन कमियों को गंभीरता से लेने की मांग की है।

लोकसभा चुनाव 2019: जम्‍मू से विशाखापत्तनम तक लगी लंबी कतार, मतदाताओं का उत्‍साह चौंकाने वाला

हजारों लोग बगैर मतदान घर लौटे

सीएम चंद्रबाबू नायडू CEC को लिखे पत्र में कहा है कि मशीन में खराबी की वजह से जो मतदाता अपने घर वापस लौट गए वो दोबारा मतदान करने नहीं आएंगे। भले ही ईवीएम को ठीककर आयोग मतदान शुरू करा दे। इसलिए बेहतर यही होगा कि आयोग खराब ईवीएम वाले मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराए।

लोकसभा चुनाव 2019: मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान, कहा- 'ऐसा करना हमारा कर्तव्‍य है'

ईसी ने 362 ईवीएम को माना खराब

दूसरी तरफ मुख्य निर्वाचन अधिकारी एके द्विवेदी के अनुसार आंध्र प्रदेश में 45,000 में से सिर्फ 362 ईवीएम में खराबी पाई गई है। उन्‍होंने कहा कि ईवीएम शिकाय‍त मिलने के तत्‍काल बाद उसे रिप्‍लेस कराया गया। हालांकि इस काम में कुछ समय जरूर लगा।

अबकी बार 'प्रशांत किशोर' पर सबकी नजर, चुनावी राजनीति पर कितना डाल पाएंगे असर?

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.