16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indian Railway: सस्ता हो जाएगा ट्रेन का सफर, इतना कम होने वाला है वंदे भारत सहित लग्जरी ट्रेनों का किराया

Indian Railway : रेल से सफर करने वाले लोगों को भारतीय रेलवे ने आज बड़ी खुशखबरी दी है।रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन और एसी चेयर यान वाले ट्रेनों का किराया घटाने का फैसला लिया है। रेलवे ने अपनी समीक्षा बैठक में इन ट्रेनों के किराए में अधिकतम 25 फीसदी तक छूट देने का निर्णय किया।

less than 1 minute read
Google source verification
 fare-of-vande-bharat-will-be-reduced-by-up-to-25-percent

Indian Railway AC Chair Car Fare : रेल से सफर करने वाले लोगों को भारतीय रेलवे ने आज बड़ी खुशखबरी दी है। रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन और एसी चेयर यान वाले ट्रेनों का किराया घटाने का फैसला लिया है। रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार रेलवे जल्द ही वंदे भारत सहित लग्जरी ट्रेनों के एसी चेयर कार (AC Chair Cars), एग्जीक्यूटिव क्लास (Executive Classes) और अनुभूति (Anubhuti) और विस्टाडोम (Vistadome) कोच वाले किराए में 25 प्रतिशत तक की कटौती करेगा। बताया जा रहा है कि ट्रेनों में अधिक यात्रियों के सफर करने के मद्देनजर रेल मंत्रालय ने एसी सिटिंग वाली ट्रेनों के किराए में छूट देने का फैसला लिया है।


क्या है रेलवे का प्रस्ताव

रेलवे बोर्ड ने रेलवे के विभिन्न जोनों (zones) से उन ट्रेनों में रियायत देने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है जिनमें पिछले 30 दिनों के दौरान 50 प्रतिशत से कम सीटें भरी हैं। रेलवे ने कहा कि किराए में यह कमी ट्रेनों में सीट भरने के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा किराया परिवहन के प्रतिस्पर्धी साधनों पर भी निर्भर करेगा।

ये भी पढ़ें: नागा नेताओं का दावा- ईसाइयों और आदिवासियों को UCC से बाहर रखेगी सरकार


रेलवे कई दिनों से कर रहा था समीक्षा

बता दें कि इंडियन रेलवे अपने बेड़े में लगातार वंदे भारत और तेजस जैसी सेमी स्पीड और लग्जरी ट्रेन जोड़ती जा रही है। लेकिन निम्न आय वर्ग वाले लोग इन ट्रेनों के महंगे टिकट के वजह से इसमें सफर करने से बच रहे थे। इस कारण से इन ट्रेनों में सीटें लगातार खाली जा रही थी। कम यात्रियों वाली कुछ कम दूरी की वंदे भारत ट्रेनों के किराए की समीक्षा कर रहा था। ताकि कीमतें कम की जा सके और उन्हें लोगों के लिए अधिक व्यवहार्य बनाया जा सके।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग