शून्यकाल में भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा, संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। (cg political news) शासकीय काम ठप हो गए हैं। जनता परेशान है। इस पर चर्चा होनी चाहिए। विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, सरकार बनी तो कर्मचारियों ने सीएम का अभिनंदन किया था। (politics news) तब सीएम ने कहा था कि इस साल किसानों का है, अगला साल कर्मचारियों का होगा। आज तक वो समय नहीं आया।