
2019 चुनाव के लिए 'आप' ने कसी कमर, लगाया यह नया दांव
नई दिल्ली। पहले की तरह अपने अंदाज में 'एकला चलो' की नीति पर अमल करते हुए दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने बुधवार से लोकसभा चुनाव का प्रचार शुरू कर दिया है। पार्टी ने कहा कि अगर दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीट पर आप के उम्मीदवारों की जीत हुई तो हमारी सरकार 10 गुना ज्यादा स्पीड से काम करेगी।
केजरीवाल के पुराने भाषणों के अंदाज में पर्चा
पार्टी ने अपनी पहली चुनाव सामग्री उसी अंदाज में लॉन्च की है, जैसे पहले केजरीवाल के भाषण होते थे। इसमें उन्होंने जनता से ठीक उसी तरह में संवाद करने की कोशिश की है, जैसा वे पहले के चुनावों में करते थे। केजरीवाल की तस्वीर के साथ आए इस पर्चे में ऊपर किसी अपील की बजाय सवाल है- “2019 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट क्यों दें?” नीचे खुद ही जवाब देते हुए लिखा गया है- “दिल्ली में सब कह रहे हैं कि केजरीवाल ने बहुत अच्छा काम किया है और हम केजरीवाल को ही वोट देंगे। पर कुछ लोग पूछते हैं कि 2019 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट क्यों दें? 2014 में आपने दिल्ली से भाजपा के सात सांसद चुने। 2015 में आपने दिल्ली में केजरीवाल को वोट दे कर मुख्यमंत्री बनाया। आप ही बताओ, इनमें से किसने आपके लिए काम किया? केजरीवाल ने या 7 सांसदों ने?”
कहा, सातों सांसदों ने कोई एक काम कियो हो तो बताओ
पर्चे में राज्य सरका के कामों का हवाला देते हुए कहा गया है, ‘दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने बिजली सस्ती की, पानी मुफ्त किया, सरकारी स्कूल ठीक किए, प्राइवेट स्कूलों की फीस नहीं बढऩे दी, बढिय़ा मोहल्ला क्लीनिक बनवाए, दवा और इलाज मुफ्त किया। इन सातों सांसदों ने कोई एक भी अच्छा काम किया हो तो बताओ? कभी इन्होंने अपनी शक्ल भी दिखाई? उल्टे केजरीवाल के सारे कामों में अपने एलजी को कह के अड़चन लगाई। जैसे सीसीटीवी में अड़चन लगाई, मोहल्ला क्लीनिक में रुकावट डाली, नए अस्पताल खुलवाने में बाधा डाली, नए स्कूल-कालेज खुलवाने में रुकावट डाली। पर केजरीवाल भी कहां हार मानने वाला था। केजरीवाल ने लड़ के ये सारे काम करवाए। सोचो इनकी जगह अगर सातों सीटों पर आप के सांसद होते तो केजरीवाल ये सारे काम 10 गुना स्पीड से कर पाता।’
कांग्रेस पर भी किया हमला
आप ने दावा किया है कि भाजपा दिल्ली वालों के खिलाफ काम करती है। भाजपा ने जब सीलिंग की तो आप ने ही उनके खिलाफ लड़ाई लड़ी। भाजपा ने मेट्रो का किराया बढ़ाया तो केजरीवाल ने उसे रुकवाने की पूरी कोशिश की। आप का कहना है कि दिल्ली में लोकसभा की सातों सीटें उनकी होती तो ना मेट्रो किराया बढ़ता और न ही दिल्ली में सीलिंग होती। आप ने लोकसभा की सातों सीटें जीतने पर दिल्ली पुलिस में सुधार का भी भरोसा दिया है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि कांग्रेस को वोट देना बेकार है। कांग्रेस केवल आम आदमी पार्टी के वोट काटने का काम करती है।
दिल्ली की सातों सीटें जीतने पर करेंगे ये काम-केजरीवाल
आप ने दावा किया है कि भाजपा दिल्ïली वालों के खिलाफ काम करती है। भाजपा ने जब सीलिंग की तो 'आप' ने ही उनके खिलाफ लड़ाई लड़ी। भाजपा ने मेट्रो का किराया बढ़ाया तो केजरीवाल ने उसे रुकवाने की पूरी कोशिश की। 'आप' का कहना है कि दिल्ïली में लोकसभा की सातों सीटें उनकी होती तो ना मेट्रो किराया बढ़ता और ना ही दिल्ïली में सीलिंग होती। आप ने लोकसभा की सातों सीटें जीतने पर दिल्ली पुलिस में सुधार का भी भरोसा दिया है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि कांग्रेस को वोट देना बेकार है। कांग्रेस केवल आम आदमी पार्टी के वोट काटने का काम करती है।
Updated on:
29 Aug 2018, 7:28 PM IST
Published on:
29 Aug 2018, 3:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.