14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आन्ध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी की घर वापसी, कांग्रेस में हुए शामिल

एक समय पर ऐसा अनुमान लगाया गया था कि रेड्डी भाजपा में शामिल हो सकते हैं, लेकिन यह नहीं हुआ। पिछले चार वर्षों से सक्रिय राजनीति से दूर रह रहे रेड्डी ने अपनी पार्टी बनाकर राजनीति करने की कोशिश की थी, लेकिन कोई जनाधार न होने के कारण पिछले कई चुनावों में उन्हें सफलता नहीं मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 13 Jul 2018, 2:02 PM IST

kiran kumar reddy

आन्ध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी की घर वापसी, कांग्रेस में हुए शामिल

नई दिल्ली। संयुक्त आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। चार साल पहले 2014 में आंध्र प्रदेश के बंटवारे के विरोध में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर अलग पार्टी बना ली थी। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने से पहले किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके निवास पर मुलाकात की। उसके बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण की। कांग्रेस के आंध्र प्रदेश प्रभारी ओमन चांडी, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, पल्लम राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एन. रघुवीर रेड्डी की मौजूदगी में किरण कुमार रेड्डी कांग्रेस में वापसी की।

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सीआरपीएफ पार्टी पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद

आंध्र प्रदेश विभाजन के विरोध में छोड़ी थी पार्टी

2014 में रेड्डी ने राज्य के विभाजन के विरोध में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। सुरजेवाला ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस में रेड्डी ने पहले भी कांग्रेस की सेवा की है और आगे भी करते रहेंगे। किरण कुमार रेड्डी ने फरवरी 2014 में कांग्रेस छोड़ दी थी और जय सामेक्याआंध्रा पार्टी का गठन किया था।

निर्मल संस्था केस: जांच के दौरान मिले रजिस्टर से खुलासा, 58 मासूम हैं लापता

घर वापसी को मजबूर

एक समय पर ऐसा अनुमान लगाया गया था कि रेड्डी भाजपा में शामिल हो सकते हैं, लेकिन यह नहीं हुआ। पिछले चार वर्षों से सक्रिय राजनीति से दूर रह रहे रेड्डी ने अपनी पार्टी बनाकर राजनीति करने की कोशिश की थी, लेकिन कोई जनाधार न होने के कारण पिछले कई चुनावों में उन्हें अधिक सफलता नहीं मिली। अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारी कर रही कांग्रेस पार्टी ने पिछले कुछ महीनों में रेड्डी को वापस बुलाने के लिए कोशिशें तेज कर दी थीं। बताया जा रहा है कि वापसी करने के एवज में रेड्डी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में अपने कद के अनुरूप एक महत्वपूर्ण पद की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री जो टीडीपी के सर्वोच्च नेता और मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के कटटर विरोधी माने जाते हैं, एआईसीसी महासचिव बनने के लिए उत्सुक बताये जा रहे हैं।