6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NCP के सह संस्थापक तारिक अनवर की हुई ‘घर वापसी’, राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में हुए शामिल

तारिक अनवर शरद पवार से नाराज चल रहे थे। आज वह कांग्रेस में शामिल हो गए।
2 min read
Google source verification
NCP

NCP के सह संस्थापक तारिक अनवर की हुई ' घर वापसी ', राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में हुए शामिल

नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के पूर्व नेता तारिक अनवर की घर वापसी हो गई है। तारिक अनवर फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। शनिवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा। राहुल गांधी ने उनके कांग्रेस में शामिल होने का स्वागत किया है।अब खबर है कि तारिक अनवर आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर खड़े हो सकते हैं। माना जा रहा है कि लालू प्रसाद के सहयोग से वो महागठबंधन के उम्‍मीदवार होंगे।

श्रीलंका में राजनीतिक घटनाक्रम पर अमरीका की नजर, सभी पक्षों से संविधान का पालन करने की अपील

शरद पवार से थे नाराज

एनसीपी प्रमुख शरद पवार से तारिक अनवर नाराज चल रहे हैं। शरद पवार का रफाल विमान सौदे पर पीएम नरेंद्र मोदी का साथ देना तारिक अनवर को नागवार गुजरा था और उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की सदस्यता के साथ-साथ लोकसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। उस वक्त उनका कहना था, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह रफाल डील में संलिप्त है और वे अभी तक खुद को पाक साफ साबित करने में विफल रहे हैं। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति द्वारा इस संबंध में दिए गए बयान से रफाल डील घोटाला साबित होता है।' ऐसी परिस्थिति में एनसीपी प्रमुख शरद पवार का बयान नरेंद्र मोदी के बचाव में है। इससे वह पूरी तरह असहमत हैं।

पीएम बनने की हसरत लिए शरद पवार के साथ तारिक अनवर ने उठाया था सोनिया गांधी के विदेशी मूल का मुद्दा, ऐसे गया दांव खाली

कांग्रेस से की थी बगावत

तारिक अनवर एनसीपी के संस्थापक सदस्य रह चुके हैं। 1999 में शरद पवार के साथ उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़कर एनसीपी बनाई थी। दिवंगत नेता पीए संगमा, शरद पवार और तारिक अनवर ने सोनिया गांधी के विदेशी मूल का मुद्दा उठाया था और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।