28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
दिल्ली हिंसा पर जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बोले, घटिया राजनीति के लिए ये लोग ऐसी घटनाओं को दे रहे अंजाम
Play video

दिल्ली हिंसा पर जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बोले, घटिया राजनीति के लिए ये लोग ऐसी घटनाओं को दे रहे अंजाम

समाज और मजहब को बांटने का प्रयास किया जा रहा क्षुद्र राजनीति के लिए ये लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे पूरा देश जानता है इन लोगों के पीछे कौन हैं इन लोगों को देश कभी माफ नहीं करेगा
Google source verification

नई दिल्ली। नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली में बवाल मचा हुआ है। पूर्वी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई हिंसक वारदात जारी है। हिंसक प्रदर्शन पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह एक सोची समझी साजिश के तहत उन लोगों का प्रयास है जिनकी राजनीति को जनता ने नकार दिया है। नागरिकता कानून और एनआरसी के नाम पर देश को बांटने का प्रयास वे लोग कर रहे है जो लोकतान्त्रिक लड़ाई में नकारे जा चुके हैं। ऐसे लोग जो यह कृत्य कर रहे हैं उनकी सच्चाई देश जान गया है, इन्हे देश कभी क्षमा नहीं करेगा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और यह लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत की कल्पना से व्यथित है।