बता दें कि आप प्रत्याशी आतिशी ने शनिवार को गौतम गंभीर पर हमला बोलते हुए कहा था कि जब आपको नियम नहीं पता है तो ऐसा खेल ही क्यों खेलते हो? आतिशी ने एक ट्वीट कर मतदाता सूची में दो-दो जगहों से नाम होने का आरोप लगाने के बाद गंभीर पर गैर-कानूनी रैली करने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में गंभीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुका है।