23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / दिल्ली ‘AAP’ में फेरबदल, घनेन्द्र भारद्वाज को बनाया गया प्रवक्ता

दिल्ली ‘AAP’ में फेरबदल, घनेन्द्र भारद्वाज को बनाया गया प्रवक्ता

घनेन्द्र भारद्वाज को आप में मिली बड़ी जिम्मेदारी कांग्रेस से आप में शामिल हुए थे घनेन्द्र भारद्वाज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 6 Sep 2019, 2:56 PM IST

ghan.jpg

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के अंदर अचानक सियासी हड़कंप मच गया है। पार्टी के नेता और चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने अचानक इस्तीफा दे दिया है। अटकलें लगाई जा रही है कि लांबा जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इधर, खबर यह आ रही है कि दिल्ली आप में फेरबदल किया गया है। पार्टी ने घनेन्द्र भारद्वाज को दिल्ली का प्रवक्ता नियुक्त किया है।

जानकारी के मुताबिक, आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक और कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। उन्होंने कहा कि घनेन्द्र भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से दिल्ली का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि घनेंद्र ने हाल ही में दिल्ली सरकार द्वारा पिछले साढ़े चार सालों के कामकाज से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इससे पहले घनेन्द्र कांग्रेस पार्टी में थे और पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाई थी। साल 2007 में विकासपुरी से घनेन्द्र ने पार्षद का चुनाव लड़ा था।

पढ़ें- AAP से इस्तीफा देने के बाद अलका लांबा का एक और ट्वीट, अब केजरीवाल को दिया यह चैलेंज

गौरतलब है कि अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी के अंदर लगातार फेरबदल जारी है। हालांकि, अलका लांबा के जाने से पार्टी को जरूर झटका लगा होगा।

लेकिन, पिछले कुछ समय से अलका लांब और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच बहस छिड़ी हुई थी। अब देखना यह है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी किस तरह तैयारी करती है।