23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजीपुर रेप केस: गिरिराज सिंह ने कांग्रेसियों को बताया जिन्ना का समर्थक, ओवैसी से की राहुल की तुलना

दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद में मौलवी द्वारा मदरसे में हुए बच्ची के यौण शोषण मामले में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 28 Apr 2018, 5:30 PM IST

BJP

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद में मौलवी द्वारा मदरसे में हुए बच्ची के यौण शोषण मामले में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान आया है। केन्द्रीय मंत्री ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि मोहम्मद अली जिन्ना के समर्थक जब कठुआ गैंगरेप प्रकरण में सड़कों पर उतर मोमबत्तियां जालते हैं, तो आज इस मामले को लेकर चुप्पी क्यों साधे हैं। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा है कि मोहम्मद अली जिन्ना के समर्थक देश का बंटवारा चाहते हैं।

राहुल गांधी पर साधा जमकर निशाना

वहीं दूसरी ओर केन्द्रीय मंत्री गिरीराज ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सम्मान न करने वाली बात पर कहा कि राहुल की मानसिकता भी असदुद्दीन ओवैसी के ही समान है। यही कारण है कि ओवैसी की तरह कांग्रेस के मुखिया भी राष्ट्रगीत का सम्मान नहीं करते। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोग देश का बंटवारा करने की साजिश रच रहे हैं। कठुआ प्रकरण को लेकर उन्होंने कहा कि तरह-तरह के बयान देने वाले लोग अपनी मोमबत्तियां लेकर मदरसे में हुए अत्याचार जैसी घटनाओं पर कहां गुम हो जाते हैं। घटना का विरोध जताना तो दूर ये लोग इस पर बोलना भी पसंद नहीं करते। गिरिराज ने कहा कि ऐसे लोगों को गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए कि उनके मंसूबे कामयाब हो जाएंगे।

क्या है मामला

बता दें कि बीती 21 अप्रैल को दिल्ली के गाजीपुर इलाके से 11 साल की बच्ची किडनैप हुई थी। इसके बाद जब घरवालों ने बच्ची को ढूंढा तो उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद बच्ची के पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी तो फोन सीडीआर की मदद से पता चला कि बच्ची गाजियाबाद के एक मदरसे में है। इसके बाद बच्ची को वहां से बरामद कर लिया गया।