25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ममता बनर्जी ने तीन दिन बाद खत्म किया धरना, गिरिराज सिंह ‘‘सुपर नौटंकी मास्टर’’ बताया

ममता बनर्जी ने विपक्षी समूहों को झटका देने के लिये यह नाटक किया था और सुपर नौटंकी मास्टर हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Feb 05, 2019

Giriraj Singh calls Akhilesh Yadav mastermind of the ongoing Hijab row

Giriraj Singh calls Akhilesh Yadav mastermind of the ongoing Hijab row

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में सीबीआइ और ममता बनर्जी के बीच शुरू हुआ विवाद अगले दो दिनों में सियासी घमासान में तब्दील हो गया। तीन दिन से धरने पर बैठीं ममता बनर्जी ने मंगलवार शाम को अपना धरना खत्म किया। ममता के धरना खत्म करने की खबर पर गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

ये ममता का नाटक था- गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘‘सुपर नौटंकी मास्टर’’ बताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी सब जानती हैं। ममता बनर्जी ने विपक्षी समूहों को झटका देने के लिये यह नाटक किया था और सुपर नौटंकी मास्टर हैं।

'एक सीएम का कमिश्नर के साथ धरने पर बैठना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्य भरा है'

मंगलवार को एक कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि एक मुख्यमंत्री पुलिस कमिश्नर के साथ धरने पर बैठी हैं। यह भारत के लोकतंत्र के लिये ‘‘दुर्भाग्य’’ समय था।

12 से 14 फरवरी तक दिल्ली में धरना देंगी ममता बनर्जी

आपको बता दें सीबीआइ अधिकारियों की एक टीम रविवार को पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर पर छापेमारी करने के लिए पहुंची थी। कोलकाता में उस वक्त कथित तौर पर सीबीआइ की टीम राजीव कुमार के घर में दाखिल होने से रोका गया। इसके बाद ममता बनर्जी राजीव कुमार के समर्थन में उतर आईँ। उन्होंने उसी धरने पर बैठने का फैसला किया। तीन दिन के बाद चंद्रबाबू नायडू के कहने पर ममता ने धरना खत्म किया। हालांकि 12, 13 और 14 फरवरी को ममता बनर्जी दिल्ली में धरना देंगी।