25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का दावा, लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार जीतेगी 400 सीटें

इस बजट की विपक्षी दलों ने कभी कल्पना नहीं की होगी। अब उनके पास कुछ भी बोलने को नहीं है।
less than 1 minute read
Google source verification
giriraj singh

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का दावा, अबकि बार मोदी सरकार 400 के पार

नई दिल्‍ली। संसद में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की ओर से अंतरिम बजट पेश करने के बाद मोदी के मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि नौकरीपेशा लोगों को पांच नहीं बल्कि साढ़े छह लाख रुपए तक की अआय पर टैक्‍स नहीं देना पड़ेगा। उन्‍होंने कहा कि इतिहास में पहली बार करोड़ों को नौकरीपेशा लोगों को इतना बड़ा तोहफा दिया गया है। इतना ही नहीं मोदी सरकार ने 60 की उम्र होते ही 3 हजार रुपए पेंशन देने की घोषणा की है।

किसान और मध्‍य वर्ग का सबसे ज्‍यादा ध्‍यान
उन्‍होंने कहा कि किसानों से लेकर मीडिल क्लास लोगों के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं। उन्होंने 2019 बजट को विपक्षी नेताओं पर सर्जिकल स्ट्राइक करार दिया है। इस बजट से आम लोग भी खुश नजर आ रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा है कि अपने जनहितैषी नीतियों की वजह से मोदी सरकार लोकसभा चुनाव में 400 से ज्‍यादा सीटें जीतने में कामयाब होगी। केंद्र सरकार ने ऐसा बजट पेश किया है जिसमें सभी लोगों का ध्यान रखा गया है। गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने ऐसी बजट की कभी कल्पना नहीं की होगी। अब उनके पास कुछ भी बोलने को नहीं है।