5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात: राहुल गांधी की कार पर पथराव, सुरक्षाकर्मी घायल

गौरतलब है कि राहुल गांधी बनासकांठा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पर हमले किए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 4 Aug 2017, 4:55 PM IST

बनासकाठा: बड़ी खबर गुजरात से आ रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर पथराव किए गए हैं। बनासकांठा में राहुल गांधी की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए हैं।राहुल गांधी की कार के शीशे चकनाचूर हो गए हैं। साथ ही काले झंडे दिखाए गए हैं। साथ ही मोदी-मोदी के नारे लगे हैं। राहुल गांधी के काफिले पर भी पथराव की खबर है। पथराव में सुरक्षाकर्मी के घायल होने की बात कही जा रही है।

ये लोग घबराए हुए हैं

गौरतलब है कि राहुल गांधी बनासकांठा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पर हमले किए गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी की कार के पीछे के शीशे टूटे हैं। सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी सुरक्षित हैं लेकिन उनके सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। कार पर हमले के बाद राहुल गांधी ने कहा कि ये लोग घबराए हुए हैं हमे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।


बीजेपी के गुंडो ने किया हमला

राहुल गांधी के हमले के बाद कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी के गुंडो ने हमला किया है। हमले में एसपीजे के सुरक्षाकर्मी को चोट लगी है। कांग्रेस ने इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। गौरतलब है कि राहुल गांधी बाढ़ पीडि़तों से मिलने के लिए बनासकांठा गए हैं. वे राजस्‍थान में भी बाढ़ प्रभावित कई जिले के दौरे पर थे। संचोर में बाढ़ प्रभावित लोगों से बातकरते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इन लोगों पर ठीक से ध्यान नहीं दे रही है, कांग्रेस पार्टी बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। राहुल ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजे को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है।

पीएम मोदी भी कर चुके हैं दौरा

इससे पहले राहुल गांधी गुरुवार को असम में बाढ़ग्रस्त इलाकों का भी दौरा किया था और लोगों का दर्द बांटा था। साथ ही हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया था। गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा, असम में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया था।