31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक हलचल तेज, मंगलवार को ‘गुपकार’ की बैठक

पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन (People's Alliance for Gupkar Declaration) की मंगलवार को अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर और घाटी की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सियासी रणनीति तैयार की जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 22 Aug 2021, 10:21 PM IST

gupkar_alliance.png

Gupkar Alliance Meeting Likely To Tuesday In Jammu And Kashmir

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर (Jammu And Kashmir) में राजनीतिक गतिविधि शुरू करने को लेकर कुछ समय पहले पीएम मोदी की सर्वदलीय बैठक के बाद अब एक बार फिर से राजनीतिक सुगबुगाहट तेज हो गई है। मंगलवार को जम्मू और कश्मीर में एक बार फिर पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन (People's Alliance for Gupkar Declaration) की अहम बैठक होने वाली है।

जानकारी के अनुसार, इस अहम बैठक में जम्मू-कश्मीर और घाटी की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सियासी रणनीति तैयार की जाएगी। पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन के एक नेता ने बताया कि बैठक के लिए पार्टी के नेताओं का चयन करना, गठबंधन दलों पर छोड़ दिया गया है।

यह भी पढ़ें :- संबित पात्रा ने सोनिया-राहुल पर बडा हमला बोला, कहा - देश के खिलाफ गुपकर के एजेंडे में कांग्रेस भी शामिल

बैठक में शामिल होने वाले नेता जम्मू और कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों से होंगे। इस बैठक में करीब 150-200 नेता हिस्सा लेंगे। बता दें कि गुपकार अलायंस जम्मू-कश्मीर की 6 राजनीतिक पार्टियों का गठबंधन है।
सूत्रों के मुताबिक, गुपकार की इस बैठक में जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35A (Article 370 and 35A) के हटने के बाद राज्य के मौजूदा हालात पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को एक बड़ा फैसला लेते हुए अनुच्छेद 370 और 35- ए को रद्द कर दिया था। साथ ही दो अलग केंद्र शासित प्रदेश (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) में विभाजित कर दिया था। इसके बाद से जम्मू-कश्मीर की तमाम पार्टियां जम्मू-कश्मीर के लिए विशेष राज्य के दर्जे की बहाली की मांग कर रहा है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति