नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सिख विरोधी दंगे के बयान पर राजनीति शुरू हो गई है। अकाली दल समेत कई विपक्षी पार्टियों ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने राहुल गांधी को अड़े हाथों लिया । हरसिमरत कौर ने कहा कि, 'राहुल गांधी के हिसाब से अगर सिख नरसंहार हुआ ही नहीं था तो आज मैं भी कहती हूं कि उनकी दादी और उनके पिता की हत्या नहीं हुई थी, बल्कि दोनों की मौत हार्ट अटैक से हुई थी।' बल्कि उनकी मौत सामान्य हार्ट हटैक से हुई थी।