आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट देश के सबसे बड़े संसदीय क्षेत्रों में से एक है, जिसमें किन्नौर और लाहौल-स्पीति की आदिवासी बहुल विधानसभा सीटों के अलावा कुल्लू, मंडी, चंबा और शिमला जिलों के कुछ क्षेत्र शामिल हैं। वहीं, शर्मा के निधन की खबर पर मिलते भाजपा नेताओं का उनके आवास पर तांता लग गया। उनके निधन से भाजपा के लोगों में भी काफी दुख है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई नेता नॉर्थ एवेन्यू में उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे। जबकि कई नेताओं ने ट्वीट कर दुख की घड़ी में उनके परिवार को सांत्वना दी।