28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / Congress और Rahul Gandhi ने इस तरह दीं Independence Day की शुभकामनाएं

Congress और Rahul Gandhi ने इस तरह दीं Independence Day की शुभकामनाएं

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जवाहरलाल नेहरू के उद्धहरण को याद किया। कांग्रेस ने एक के बाद एक ट्वीट करके आजादी से जुड़ी कई बातें बताईं। कांग्रेस ने गांधी, तिलक, बोस समेत आजादी के कई वीरों को भी किया याद।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 15 Aug 2020, 10:44 AM IST

How Congress and Rahul Gandhi wishes Independence Day

How Congress and Rahul Gandhi wishes Independence Day

नई दिल्ली। भारत शनिवार को 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इन अवसर पर कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी देश को शुभकामनाएं दीं। जहां कांग्रेस ने अपने ट्विटर पर कई बातों को लिखकर आजादी की सालगिरह के जश्न की याद दिलाई, राहुल गांधी ने जवाहरलाल नेहरू के एक कथन को दोहराते हुए ट्वीट किया।

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के एक उद्धरण को याद करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया। इसमें लिखा था, "सह-अस्तित्व का एकमात्र विकल्प विनाश है। जवाहरलाल नेहरू। स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं।"

वहीं, कांग्रेस ने अपने ट्विटर पर शनिवार यानी स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगांठ की रात शुरू होते ही सबसे पहले एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "जिस क्षण यह महान यात्रा शुरू हुई। भारत की कहानी का प्रस्तावना। वह रात जब हमारी भाग्य के साथ एक भेंट हुई।"

इसके बाद कांग्रेस ने अपने अगले ट्वीट में महात्मा गांधी की फोटो के साथ लिखा, "आज हम अपने सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का सम्मान करते हैं जिन्होंने हमारी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन लगा दिया और इस विविध राष्ट्र को एकजुट किया। लोकतंत्र, बहुलवाद और एकता वह है जिसके लिए उन्होंने संघर्ष किया, जिसे हमें प्रतिदिन मनाने की प्रतिज्ञा करनी चाहिए।"

इसके बाद एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस ने लिखा, "अंग्रेजों से आजादी भारी कीमत पर मिली, जिसमें लाखों लोगों की जान चली गई। उस समय के नेताओं ने अपना आराम त्याग दिया और एक बेहतर भारत की कल्पना की- जो समान और एकजुट हो। आइए इन मूल्यों को बनाए रखने के लिए उनके बलिदान और प्रतिज्ञा को याद करें।"

वहीं, कांग्रेस ने एक और ट्वीट में लिखा, "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा... महान स्वतंत्रता सेनानी, कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष सुभाष चंद्र बोष के इस नारे ने देश की आजादी की नींव रख कर युवाओं को क्रांति के लिए प्रेरित किया था। हमारे स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सुभाष चंद्र बोस को सलाम।"

वहीं, भारत माता के बारे में बताते हुए कांग्रेस ने लिखा, "भारत माता का गठन कौन करता है? इस देश की 130 करोड़ आबादी का प्रत्येक नागरिक।" एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस ने कहा, "आजादी के दौर में अपनी क्रांतिकारी सोच से युवाओं को प्रेरित कर अंग्रेजी साम्राज्य की नींव को जर्जर करने वाले महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह को सलाम। हमारे लिए यह आजादी आप जैसे योद्धाओं की सौगात है।"

कांग्रेस ने ट्वीट किया, "आज हम जो अधिकार प्राप्त करते हैं, वे बिना किसी लड़ाई के हमें सौंपे गए। जब हम उन पुरुषों और महिलाओं को देखते हैं जिन्होंने घृणा का बहिष्कार किया और सत्य और न्याय का मार्ग अपनाया, तो यह मार्ग है जिसे हमें हमेशा पालन करना चाहिए।"

कांग्रेस ने तिलक को याद करते हुए ट्वीट किया, "स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाल गंगाधर तिलक के इस नारे ने अंग्रेजी हुकूमत के शासन की चूलें हिलाने का काम किया था। स्वतंत्रता दिवस पर हमारे महान स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक को नमन।"

कांग्रेस के ताजा ट्वीट में, "किसी और चीज से पहले, हम भारतीय हैं और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।" जबकि इसके बाद कांग्रेस ने लिखा, "जवाहरलाल नेहरू जी की दृष्टि में भारत के लोग, किसान, मजदूर, युवा, महिला, खेत-खलिहान, प्रकृति, जंगल, पहाड़, नदियां के बिना भारत माता की कल्पना नहीं कर सकते। जनता जनार्दन की जय को ही नेहरू जी ने भारत माता की जय माना है।"