केटी रामा राव का यह बयान ऐसे समय आया है जब तेलंगाना के मुख्यमंत्री हैदराबाद की घटना की शिकार पीड़ित के परिजनों से मुलाकात न करके शादियों में शरीक हो रहे हैं। हैदराबाद में लेडी डॉक्टर से गैंगरेप और हत्या के बाद जहां देशभर में गुस्सा है, वहीं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी लोगों के निशाने पर हैं।