नई दिल्ली। दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर की कथित रूप से जांच करना वहां के जनरल पर्यवेक्षक व आईएएस अधिकारी को महंगा पड़ गया। निर्वाचन आयोग (ईसी) ने ओडिशा के जनरल पर्यवेक्षक को प्रोटोकॉल की अनदेखी करने के लिए बुधवार को निलंबित कर दिया। ईसी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कर्नाटक कैडर 1996 बैच के आईएएस अधिकारी मोहम्मद मोहसिन ने एसपीजी सुरक्षा से जुड़े निर्वाचन आयोग के निर्देश का पालन नहीं किया था। इस घटना को गंभीर लापरवाही मानते हुए ईसी ने उनके खिलाफ ये कार्रवाई की है।