10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रफाल पर चिदंबरम ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- जांच नहीं तो टॉस कर ले सरकार

रफाल पर ओलांद के खुलासे को जेटली ने नकारते हुए कहा था कि डील रद्द नहीं की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 24 Sep 2018, 3:24 PM IST

chidambaram

रफाल पर चिदंबरम ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- जांच नहीं तो टॉस कर ले सरकार

नई दिल्ली। रफाल पर मचे बवाल में अब कांग्रेस नेता और पूर्व वित्ता मंत्री पी.चिदंबरम ने भी प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर रफाल सौदे की जांच से इनकार को लेकर कहा कि यह दयनीय है कि सरकार घटनाओं के प्रवाह को नहीं देख रही। बता दें कि यह बातें चिदंबरम ने ट्वीट कर कही हैं।

कांग्रेस नेता ने लगातार ट्वीट कर कहा, 'वित्त मंत्री कहते हैं कि सच के दो रूप नहीं हो सकते। बिलकुल सही। वित्त मंत्री के कहे अनुसार दो वर्जन हैं। कौन सा वर्जन सही है, यह जानने का सही रास्ता कौन सा है।'

वहीं, दूसरा ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'पहले रास्ते कि जांच के आदेश दिए जाए और दूसरा रास्ता सिक्का उछालकर तय किया जाए। मुझे लगता है कि वित्त मंत्री सिक्का उछालना ज्यादा पसंद करेंगे, जिसके दोनों तरफ उनकी जीत होगी।'

पूर्व वित्त मंत्री ने लिखा कि यह दयनीय है कि सरकार घटनाओं के प्रवाह को नहीं देख रही और जांच का आदेश देने से इनकार कर दिया। कौन जानता है कि अगले छह महीने या 12 महीने में क्या होगा।

ओलांद के खुलासे को जेटली ने किया खारीज

बता दें कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के रफाल सौदे में किए गए खुलासे को रविवार को खारिज कर दिया था। सफाई पेश करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यह साफ कर दिया था कि चाहे जो भी आरोप लगें, लेकिन रफाल डील रद्द नहीं की जाएगी। वहीं, ओलांद ने अपने खुलासे में कहा था कि दसॉ एविएशन के साथ रिलायंस डिफेंस की साझेदारी भारत सरकार के सुझाव पर की गई थी। इस मुद्दे पर फ्रांस सरकार ने कहा कि रफाल सौदे में भारतीय साझेदार को चुनने में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। दासू ने कहा कि उसने खुद अपनी मर्जी से साझेदार चुना है।

इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए पीएम मोदी से तीन सवाल पूछे हैं। केजरीवाल ने लिखा, आपने ये ठेका अनिल अंबानी को ही क्यों दिलवाया? अनिल से कारोबारी संबंध हैं? रफाल घोटाले का पैसा किसकी जेब में गया?