26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका से लौटते ही जेटली का राहुल गांधी पर तंज, फेल स्टूडेंट हमेशा टॉपर से नफरत करता है

रविवार को जेटली ने ट्वीट्स कर रफाल, जीएसटी, सर्जिकल स्ट्राइक समेत कई मुद्दों का जिक्र करते हुए कांग्रेस को अड़े हाथों लिया।
2 min read
Google source verification
arun jaitley

जेटली का राहुल गांधी पर तंज, फेल स्टूडेंट हमेशा टॉपर से नफरत करता है

नई दिल्ली : मोदी सरकार में सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने ट्विटर के जरिए कांग्रेस पर एक बार फिर हमला बोला है। रविवार को जेटली ने ट्वीट्स कर रफाल, जीएसटी, सर्जिकल स्ट्राइक समेत कई मुद्दों का जिक्र करते हुए कांग्रेस को अड़े हाथों लिया। उन्होंने इशारों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी फेल स्टूडेंट भी करार दिया। जेटली ने कहा कि क्लास का फेल स्टूडेंट टॉपर छात्र से चिढ़ता है। बता दें कि अरुण जेटली अमरीका से इलाज कराकर कल ही लौटे हैं। जेटली भारत लौटते ही कांग्रेस पर हमलावार हैं।

रफाल पर कांग्रेस झूठा आंदोलन कर रहा

अरुण जेटली ने पहले ट्वीट में रफाल डील का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों में कांग्रेस झूठा आंदोलन चलाकर सरकार को बदनाम कर रही है। लेकिन 'झूठ ज्यादा वक्त तक नहीं टिकता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने झूठ साबित करने के लिए विरोधियों ने आधा अधूरा पत्र दिखाया, जिसके बाद उनकी विश्वसनीयता पूरी तरह खत्म हो गई। वह भूल गए थे कि सच की हमेशा जीत होती है।' जेटली ने कहा, 'राफेल पर राहुल गांधी के दो बयान सुनेंगे तो पता लगेगा कि यह पीएम मोदी से निजी दुश्मनी निकालने जैसा है। एक फेल स्टूडेंट हमेशा क्लास के टॉपर को नापसंद करता है।'

सर्जिकल स्ट्राइक पर उठे सवाल का जिक्र
जेटली ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठ रहे सवालों पर कहा कि 'सरकार और भाजपा हमेशा सेना के साथ खड़ी है। जेटली ने ट्वीट करते हुए कहा कि यही विपक्ष है जिन्होंने पहले सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए और फिर बाद में उसे एक रूटीन कार्रवाई बताया जो पहले भी हुई थी। यहां तक की उन्होंने आर्मी चीफ को सड़क का गुंडा तक कहा था।'

बंगाल मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना
पश्चिम बंगाल में सियासी संग्राम पर ट्वीट करते हुए जेटली ने कांग्रेस पर हमला बोला। जेटली ने कांग्रेस को अड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह हमेशा कहते हैं कि फ्रीडम ऑफ स्पीच नहीं है। लेकिन पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खतरे में है तो इसपर इनका स्टैंड अलग है। यह पूरी तरह से विरोधाभाष लगता है। आज वहां भाजपा नेताओं को रैली और सभाएं करने नहीं दिया जा रहा है।