5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का बड़ा बयान: मेरा तबादला किया जा सकता है

जम्मू कश्मीर विधानसभा भंग करने के बाद सुर्खियों में आए राज्य के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बयान दिया है कि उनका तबादला हो सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 28 Nov 2018, 3:58 PM IST

Governer satyapal malik

Satya pal malik

जम्मू। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्हें अब अपने तबादले की आशंका लग रही है। बुधवार को राज्यपाल मलिक ने संकेत दिया कि उन्हें उनके बयान की वजह से जम्मू एवं कश्मीर से बाहर भेजा जा सकता है। बता दें कि हाल ही में उन्होंने कहा था कि नई दिल्ली (केंद्र सरकार) पीपुल्स कांफ्रेंस के नेता सज्जाद लोन को जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती थी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरधारी लाल डोगरा की पुण्यतिथि के अवसर पर हुए एक कार्यक्रम में मलिक ने कहा, "जब तक मैं यहां हूं, मैं यहां हूं। यह मेरे हाथ में नहीं है। लेकिन, तबादले का डर बना हुआ है।" उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता मेरा यहां से कब तबादला हो जाएगा। लेकिन जब तक मैं यहां हूं, मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि जब भी आप मुझे बुलाएंगे, मैं आ जाऊंगा।"

जम्मू-कश्मीर: राज्यपाल का खुलासा, विस भंग न करता तो सज्जाद लोन की सरकार बनानी पड़ती

नहीं तो बनती सज्जा लोन की सरकार!

मलिक ने 24 नवंबर को ग्वालियर में सार्वजनिक रूप से कबूल किया था कि अगर वह जम्मू एवं कश्मीर के राजनीतिक संकट के लिए दिल्ली के दिशा-निर्देशों की ओर देखते तो उन्हें भाजपा समर्थित सज्जाद लोन को मुख्यमंत्री बनाना पड़ता। मलिक ने कहा, लेकिन वह ऐसा करना नहीं चाहते थे। उनके बयान पर विवाद होने के बाद, राजभवन ने एक बयान जारी कर कहा था कि राज्य विधानसभा भंग करने के दौरान राज्यपाल ने निष्पक्ष निर्णय लिया। बयान के अनुसार, "पूरे मामले में केंद्र की ओर से न तो कोई दबाव था और न ही कोई हस्तक्षेप। कुछ समाचार चैनलों ने राज्यपाल के बयान को तोड़-मरोड़ कर इस तरह से पेश किया कि जैसे केंद्र सरकार से किसी प्रकार का दबाव था।"

इस आशय की सूचनाएं थीं कि पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने के लिए गठबंधन के करीब हैं और इसी बीच मलिक ने 21 नवंबर को सदन को भंग कर दिया।