26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी का ऐलान, बिहार में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव में भी जारी रहेगा गठबंधन

कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर अरबपति पूंजीपतियों को करोड़ों रुपए देन का आरोप लगाया।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Feb 03, 2019

Jan Akanksha Rally

राहुल गांधी का ऐलान, बिहार में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव में भी जारी रहेगा गठबंधन

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने संबंधी अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। पटना में आयोजित जन आकांक्षा रैली में राहुल ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ हम बिहार में भी उत्तर प्रदेश की तरह ‘फ्रंटफुट’ पर खेलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनाव गठबंधन के साथ लड़ने का ऐलान किया है।
लालू का साथ नहीं छोड़ेगे राहुल

30 साल बाद पटना में आयोजित इस रैली में राहुल ने दावा करते हुए कहा कि यदि केंद्र में उनकी पार्टी की सरकार बनी तो वह पूरे देश के किसानों का ऋण माफ करने के साथ ही गरीबों को न्यूनतम आय की गारंटी देगी। श्री उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस तरह उत्तर प्रदेश में फ्रंटफुट पर है वैसे ही बिहार में भी वह राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को साथ लेकर फ्रंटफुट पर ही खेलेगी। उन्होंने दावा किया कि हमसब इज्जत और प्यार से मिलकर लोकसभा और उसके बाद बिहार विधानसभा चुनाव में गठबंधन की सरकार बनाने जा रहे हैं।

हर गरीब को न्यूनतम आय की गारंटी

कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर अरबपति पूंजीपतियों को करोड़ों रुपए देन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हुए कहा कि कांग्रेस ने फैसला कर लिया है अगर वर्ष 2019 में केंद्र में उसकी सरकार बनी तो वह देश के हर गरीब को न्यूनतम आय की गारंटी देगी।