
नई दिल्ली: जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अगामी रणनीति पर चर्चा की गई । जिसमें कुछ मुद्दों पर भाजपा का समर्थन किया वहीं कुछ मुद्दों पर विरोध भी देखने को मिला। जेडीयू ने एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर समर्थन देने का वादा किया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के सी त्यागी ने कहा कि यह प्रस्ताव अच्छा है लेकिन हमारा मानना है कि यह आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन से चुनाव की फिजूलखर्ची पर रोक लगेगी। वहीं कालेधन पर नकेल कसेगा। हालांकि जदयू ने असम में सिटीजन शिप बिल का विरोध किया है। जदयू के मुताबिक ये असम अस्मिता को ख़त्म करेगी। बैठक में 2019 का आम चुनाव गठबंधन में रहकर लड़ने का ऐलान किया गया है। हालांकि कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में कुछ सीटों पर अकेले प्रत्याशी उतारने की भी घोषणा की गई है।
गिरिराज पर बोला हमला
केसी त्यागी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जब तक लालू यादव के साथ रहेगी तब तक कोई बातचीत नहीं की जा सकती।त्यागी के मुताबिक भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नीतीश कुमार और राहुल गांधी का नजरिया बिलकुल अलग है। जदयू बैठक में गिरिराज सिंह के बयान पर आपत्ति जताई गई है। केसी त्यागी ने कहा कि नवादा में जों घटना हुई उसको हम अच्छा नहीं मानते। मंत्री जेल में जाकर लोगो से मिले। ये ठीक नहीं है। गौरतलब है कि गिरिराज सिंह ने बिहार में नीतीश कुमार पर हिंदुओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि इस शासन में हिंदुओं को दबाया गया और उनकी उपेक्षा की गई है।