27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड में सरकार गिराने की साजिश रचने के मामले में 3 गिरफ्तार, JMM ने BJP पर लगाया आरोप

झारखंड पुलिस ने राजधानी रांची के एक होटल से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में कैश भी बरामद किए गए हैं। तीनों पर आरोप है कि ये राज्य सरकार को गिराने के लिए साजिश रच रहे थे। वहीं, इस पूरे मामले पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने आरोप लगाया है कि भाजपा राज्य सरकार को अस्थिर करने का काम कर रही है।
2 min read
Google source verification
hemant_soren.jpg

Jharkhand: 3 Arrested For Hatching Conspiracy To Topple Government, JMM Accuses BJP

रांची। पेगासस जासूसी मामला (Pegasus Spyware) सामने आने के बाद से देश की सियासत में उबाल आ गया है और विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रही है। वहीं, कांग्रेस ने पेगासस के जरिए कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठंबधन सरकार गिराने का आरोप भी लगाया है। अब झारखंड में सरकार गिराने की साजिश रचने को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

शनिवार को झारखंड पुलिस ने राजधानी रांची के एक होटल से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में कैश भी बरामद किए गए हैं। तीनों पर आरोप है कि ये राज्य सरकार को गिराने के लिए साजिश रच रहे थे। वहीं, इस पूरे मामले पर अब झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने आरोप लगाया है कि भाजपा राज्य सरकार को अस्थिर करने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें :- झारखंड सरकार का फैसला, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को देगी छह माह का सेवा विस्तार

जानकारी के मुताबिक, झारखंड पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर रांची के एक होटल में दबिश दी और अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए दो आरोपी सरकारी कर्मचारी हैं, जबकि तीसरा एक शराब करोबारी है। पुलिस ने तीनों के पास से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। फिलहाल, पुलिस ने ये स्पष्ट नहीं किया है कि कितना कैश बरामद किया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ IPC 419, 420 , 124 (A) , 120B , 34 और PR एक्ट की धारा 171 के तहत केस दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।

JMM ने बीजेपी पर लगाया संगीन आरोप

झारखंड में सरकार गिराने की साजिश रचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किए जाने के बाद राज्य का सियासी पारा चढ़ गया है। JMM ने सीधे-सीधे भाजपा पर निशाना साधते हुए सरकार गिराने को लेकर आरोप लगा दिए हैं। JMM की जनरल सेक्रेटरी सुप्रिया भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि यह सब साजिश भाजपा ने रची है। भाजपा ने हेमंत सरकार गिराने के लिए ही साजिश की रची है।

यह भी पढ़ें :- Pegasus Spyware: राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह का मांगा इस्तीफा, कहा- पीएम के खिलाफ भी हो न्यायिक जांच

उन्होंने कहा कि जिस तरह से कर्नाटक और मध्यप्रदेश में भाजपा ने साजिश के तहत सरकार गिराई है, उसी फॉर्मूले को यहां पर आजमाना चाहती है। लेकिन हम ये स्पष्ट करना चाहते हैं कि भाजपा की चाल को यहां सफल नहीं होने देंगे। फिलहा, JMM के आरोपों पर भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग