scriptभाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, कहा – ‘जब तक सत्ता से बाहर नहीं करेंगे, तब तक चैन से नहीं सोएंगे’ | Jharkhand BJP president Deepak prakash Attack Hemant Soren Government | Patrika News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, कहा – ‘जब तक सत्ता से बाहर नहीं करेंगे, तब तक चैन से नहीं सोएंगे’

locationनई दिल्लीPublished: May 28, 2022 03:12:17 pm

Submitted by:

Archana Keshri

दीपक प्रकाश हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही झामुमो-कांग्रेस व राजद की गठबंधन वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान भाजपा कार्यकर्ताओं से किया है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि वो राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करते रहेगें और उनपर नकेल कसेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, कहा - 'जब तक सत्ता से बाहर नहीं करेंगे, तब तक चैन से नहीं सोएंगे'

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, कहा – ‘जब तक सत्ता से बाहर नहीं करेंगे, तब तक चैन से नहीं सोएंगे’

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सोरेन की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से संकल्प दिलवाया है। झारखंड में मौजूदा राजनीतिक हलचल के बीच शनिवार को मुख्य विपक्षी दल भाजपा की ओर से हजारीबाग में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में दीपक प्रकाश ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि वे राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखे और नकेल कसें। इसके आगे उन्होंने कहा कि हम जब तक इस सरकार को सत्ता से बाहर नहीं करेंगे, तब तक चैन की नींद नहीं सोएंगे।
हजारीबाग में हुए भाजपा की इस प्रदेश कार्यसमिति बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत कार्यसमिति के सभी सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरने के लिए कहा कि वे लोग हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही झामुमो-कांग्रेस व राजद की गठबंधन वाली सरकार को उखाड़ फेकेंगे।
दीपक प्रकाश ने आगे कहा, “भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते हमारा लक्ष्य हमेशा आगे बढ़ना है। संघर्ष करना है, तब तक विराम नहीं लेना है जब तक लक्ष्य नहीं प्राप्त कर लें। हम सब मिलकर रावण राज्य को खत्म करेंगे।” उन्होंने आगे कहा, “आज राज्य की जो स्थिति है, वैसी पहले कभी नहीं थी। मधु कोड़ की सरकार के कार्यकाल से भी अधिक भ्रष्टाचार आज देखने को मिल रहा है।”
IAS पूजा सिंघल के मुद्दे को उठाते हुए दीपक प्रकाश ने कहा, “इस सरकार ने आदिवासी हितों की बात कर सबसे ज्यादा आदिवासियों को ही छलने की कोशिश की है। पूजा सिंघल के पास जो पैसा मिला वो किसका पैसा था। केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए पैसे आदिवासियों के हितों के लिए भेजे गए थे, मगर ये उन तक नहीं पहुंच सका। इन पैसों को हड़पने का काम किया गया।”
दीपक ने आगे कहा, “सरकार में बैठे लोगों ने साहिबगंज के पहाड़ों को सफाचट्ट कर दिया। इसका श्रेय हेमंत सोरेन को जाता है। आदिवासियों को विस्थापित करने का काम भी हेमंत सोरेन ने किया। आदिवासी-मूलवासी के हित की बात करते हैं लेकिन इनके इर्द-गिर्द कोई भी आदिवासी नहीं है।”

यह भी पढ़ें

‘मेरी वाइफ को खरीद लो’, पति ने फेसबुक पर डाला पत्नी को ‘सेल’ करने का पोस्ट, फिर जानिए क्या हुआ

उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने विधानसभा चुनाव से पूर्व वादा किया था कि हमारी सरकार बनेगी तो 5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। 5 लाख तो छोड़ दीजिए, 500 लोगों को भी रोजगार नहीं मिला। उन्होंने घोषणा की थी कि अगर रोजगार नहीं देगें तो बेरोजगारी भत्ता देंगे। लेकिन आज तक किसी के हाथ में बेरोजगार भत्ता नहीं आया। उन्होंने कहा कि हेमनत सोरेने की सकार ने 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी, लेकिन एक यूनिट भी मुफ्त नहीं मिली। इस जनविरोधी सरकार ने होल्डिंग टैक्स में लगातार बढ़ोतरी की है। कृषि बाजार पर अतिरिक्त टैक्स लगाने का काम किया है।
इसके अलावा दीपक प्रकाश ने सरकारी आंकड़े गिनाते हुए बताया की वर्तमान की सरकार के 7 माह के कार्यकाल में 4153 लोगों की हत्या हुई। 3741 बहनों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुईं और 766 नक्सली घटनाएं घटीं। राज्य की स्थिति भयावह है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को टास्क सौंपते हुए कहा कि आप क्षेत्र, टोले या मुहल्ले से आते हैं वहां संघर्ष जारी रखे। कहा, इसलिए हमें संघर्ष करना है। आगे बढ़ना है और परिणाम तक पहुंचना है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज जनता में आक्रोश है और इस जनाक्रोश की परिणति त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में देखने को मिल रही है। पंचायत चुनाव में सबसे ज्यादा भाजपा के कार्यकर्ता जीत रहे हैं, अभी तो आधा चुनाव परिणाम आया है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को यह भी भरोसा दिलाया कि आने वाले समय भाजपा का है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की जवाबदेही तय करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता यहां होने वाले संवाद को नीचे तक पहुंचाए। यह भी कहा कि हर कार्यकर्ता को अपना सेल्फ एसेसमेंट करना है कि पार्टी के लिए हमने कितना किया।

यह भी पढ़ें

एक पैर पर 1 किलोमीटर दूर कूदकर जाती थी बिहार की ये 10 साल की बच्ची, जिला प्रशासन ने लगवाया आर्टिफिशियल पैर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो