script

शत्रुघ्न सिन्हा पर भड़के झारखंड के मंत्री, जिस थाली में खाया, उसी में कर रहे छेद

locationनई दिल्लीPublished: Jan 21, 2019 01:36:07 pm

Submitted by:

Mohit sharma

पश्चिम बंगाल में सीएम ममजा बनर्जी की रैली में शत्रुघ्न सिन्हा के शामिल होने को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है।

news

सीबीआई विवाद: सीजेआई ने नागेश्वर राव को अंतरिम निदेशक बनाने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से खुद को किया अलग

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में सीएम ममजा बनर्जी की रैली में शत्रुघ्न सिन्हा के शामिल होने को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। एक ओर जहां मोदी सरकार ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और तीखी बयानबाजी को लेकर भाजपा सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं, वहीं झारखंड सरकार में मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता नेता सीपी सिंह ने शत्रुघ्‍न सिन्‍हा को गद्दार बताया गया है। सीपी सिंह ने कहा कि भाजपा ने शत्रुघ्न सिन्हा को बहुत कुछ दिया, लेकिन वह देश व पार्टी के साथ गद्दारी कर रहे हैं। यही नहीं भाजपा नेता ने इस दौरान पार्टी नेता यशवंत सिंह पर भी निशाना साधा। सीपी ने कहा कि उन्‍होंने जिस थाली में खाया, अब उसी में छेद कर रहे हैं। अब ऐसे लोगों को गद्दार नहीं पुकारा जाएगा तो क्या कहा जाएगा?

आंध्र प्रदेश भाजपा में बगावत के सुर, एक विधायक ने छोड़ी पार्टी और दूसरे को लेकर अटकलें तेज

दरअसल, शत्रुघ्‍न सिन्‍हा न केवल कोलकाता में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली महागठबंधन वाली रैली में शामिल हुए थे, बल्कि उन्होंने भरे मंच से प्रधानमंत्री को तानाशाह तथा खुद को बागी कहा था। भाजपा सांसद की इस हरकत को लेकर पार्टी में घमासान खड़ा हो गया था। यहां तक कि भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने तुरंत मीडिया को बुलाकर ममता की रैली पर हमला बोला था। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता ने शत्रुघ्न सिन्हा पर भी कार्रवाई के संकेत दिए थे। अब माना जा रहा है कि भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह के अस्‍पताल से लौटने के बाद अब भाजपा कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

कांग्रेस से निष्‍कासित पूर्व केंद्रीय मंत्री की धमकी, ऐसा पर्दाफाश करूंगा कि मुंह नहीं दिखा पाएंगे राहुल

आपको बता दें कि ममता की रैली में भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने रफाल, नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला था। यही नहीं उन्होंने मंच से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ भी की थी।

ट्रेंडिंग वीडियो