25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जींद उपचुनाव: जीत के बाद केएल मिड्ढा ने लोगों को दिया धन्यवाद, कहा- पीएम मोदी की योजनाओं को करेंगे लागू

भाजपा के कृष्णलाल मिड्डा ने जीत के बाद मतदाताओं ओर जींद के लोगों को धन्यवाद दिया।
2 min read
Google source verification
जींद उपचुनाव: जीत के बाद केएल मिड्ढा ने लोगों को दिया धन्यवाद, कहा- पीएम मोदी की योजनाओं को करेंगे लागू

जींद उपचुनाव: जीत के बाद केएल मिड्डा ने लोगों को दिया धन्यवाद, कहा- पीएम मोदी की योजनाओं को करेंगे लागू

जींद। आम चुनाव 2019 से ठीक पहले भाजपा को हरियाणा में एक बड़ी जीत मिली है। दरअसल जींद विधानसभा में हुए उपचुनाव में भाजपा ने बाजी मार ली है। यह पहला अवसर है जब भाजपा ने जींद में जीत हासिल की है। भाजपा के कृष्णलाल मिड्ढा ने जीत के बाद मतदाताओं ओर जींद के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझे और पार्टी के सपोर्ट किया। यह उन सभी लोगों की जीत है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे सामने प्रतिद्वदि के तौर पर एक बड़ा नाम था लेकिन हमलोगों ने उन्हें हराया है। अब हमलोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करेंगे और आम लोगों के हितों के लिए काम करेंगे।

तीसरे स्थान पर रही कांग्रेस

आपको बता दें कि जींद विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के केएल मिड्ढा ने 12,935 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्होंने जेजेपी के दिग्विजय सिंह चौटाला को हराया। जबकि इस सीट पर कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही। केएल मिड्ढा को 50,566 वोट और दिग्विजय सिंह चौटाला को 37,631 वोट मिले। वहीं तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवार को मौजूदा समय में कैथल से विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला को 22,740 वोट मिले।

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए राहत

आपको बता दें कि बीते वर्ष के आखिर में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद पहली बार एक खुशी का मौका आया है। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने भाजपा को हरा कर सत्ता में काबिज हुई। हालांकि अब इस जीत से भाजपा को एक उम्मीद जरूर नजर आ रही होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि जींद में मिले जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता आम चुनाव में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.