5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
VIDEO: पाकिस्तान कनेक्शन के आरोपों पर भड़के उमर, राम माधव को दी साबित करने की चुनौती
Play video

VIDEO: पाकिस्तान कनेक्शन के आरोपों पर भड़के उमर, राम माधव को दी साबित करने की चुनौती

नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैं राम माधव साहब और उनके संगठन को सबूत के साथ यह साबित करने की चुनौती देता हूं कि हमें पाकिस्तान से निर्देश दिया गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 22 Nov 2018, 3:10 PM IST

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में गठबंधन की सरकार बनाने की कवायत अभी शुरु भी नहीं हुई थी कि राज्यपाल ने विधानसभा भंग करने का ऐलान कर पूरे विपक्ष को चौंका दिया। इसके बाद शुरु हुआ सियासी बयानबाजी का सिलसिला। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए दावा पेश करने के लिए पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस को संभवत सीमा पार से निर्देश मिला है। इसके बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी नेता को आरोप साबित करने की चुनौती दे डाली। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि मैं राम माधव साहब और उनके संगठन को सबूत के साथ यह साबित करने की चुनौती देता हूं कि हमें पाकिस्तान से निर्देश दिया गया।