27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / भाजपा मुख्यालय पर जेपी नड्डा की बड़ी बैठक शुरू , अमित शाह, राजनाथ सिंह भी शामिल

भाजपा मुख्यालय पर जेपी नड्डा की बड़ी बैठक शुरू , अमित शाह, राजनाथ सिंह भी शामिल

- BJP meeting मीटिंग सुबह 11 बजे दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर में शुरू हुई। - स्मृति ईरानी, किरेन रिजिजू, मनसुख मांडविया भी बैठक में शामिल हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vikas Gupta

•

Updated: 26 Jun 2021, 12:08 PM IST

भाजपा मुख्यालय पर जेपी नड्डा की बड़ी बैठक शुरू , अमित शाह, राजनाथ सिंह भी शामिल

भाजपा मुख्यालय पर जेपी नड्डा की बड़ी बैठक शुरू , अमित शाह, राजनाथ सिंह भी शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अहम बैठक चल रही है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं। इनके अलावा स्मृति ईरानी, किरेन रिजिजू, मनसुख मांडविया भी बैठक में शामिल हैं।

नड्डा ये बैठक भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कर रहे हैं। इस बैठक में आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की जाएगी। ये मीटिंग सुबह 11 बजे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में शुरू हुई। इस बैठक में पार्टी के सभी राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को भी बुलाया गया है।

जेपी नड्डा ने ये मीटिंग अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के लिए बुलाई है। माना जा रहा है ये बैठक आज पूरे दिन चलेगी ।

साल 2022 शुरू होते ही फरवरी-मार्च में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होंगे। इनमें से यूपी, उत्तराखंड, गोवा में भाजपा सरकार चला रही है। मणिपुर में बीजेपी सरकार में शामिल है। पंजाब में कांग्रेस की सरकार है।