इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में में लिखा कि जेपी नड्डा, नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी और बीजेपी परिवार के सदस्यों का शुक्रिया कि मुझे स्वीकार करने और पार्टी में मेरा स्वागत किया। यह मेरे जीवन में सिर्फ एक अहम मोड़ नहीं है, बल्कि पीएम मोदी के प्रेरणादायक नेतृत्व में सार्वजनिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखने का अवसर भी है।