28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक:  एक मजदूर के घर से वीवीपैट की 8 मशीनें मिलने से राजनीति गरमाई, जांच में जुटी पुलिस

शनिवार को कर्नाटक की विजयपुरा विधानसभा में एक मजदूर के घर से वीवीपैट की 8 मशीने बरामद हुई हैं।

2 min read
Google source verification
मजदूर के घर से मिली वीवीपैट मशीन

कर्नाटक:  एक मजदूर के घर से वीवीपैट की 8 मशीनें मिलने से राजनीति गरमाई, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। ऐसा लगता है कि कर्नाटक सियासी नाटक का अंत फिलहाल नहीं होने वाला है। दरअसल जहां एक और चुनाव परिणाम आने के बाद येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली हालांकि बहुमत नहीं होने के कारण ढ़ाई दिन में हीं राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। अब जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी बुधवार को मुख्यमंत्र पद की शपथ लेंगे। लेकिन उससे पहले एक और सियासी ड्रामें के आसार नजर आ रहे हैं। शनिवार को कर्नाटक की विजयपुरा विधानसभा में एक मजदूर के घर से वीवीपैट की 8 मशीने बरामद हुई हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये सभी मशीनें एक मजदूर के घर से मिली है। इन मशीनों में बैटरी नहीं है। फिलहाल मामला सामने आने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर ये मशीनें मजूदूरों के घर मे कैसे पहुंची और इनका बैटरी कैसे गायब हुआ। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं इसमें किसी राजनीतिक दल के सदस्य का हाथ है या फिर किसी ने अवैध तरीके से वीवीपैट मशीनों को यहां रखा है।

सरकार बनाने को लेकर पहले से ही कर्नाटक की सियासत गर्म है

आपको बता दें की मीडिया रिपोर्ट सामने आने के बाद कर्नाटक की सियासत में एक बार फिर से तूफान आने की संभावना है। इससे पहले सरकार बनाने को लेकर जिस तरह से कर्नाटक की सियासत दिल्ली की दहलीज पर जा टिकी और संपूर्ण भारतवर्ष का ध्यान आकर्षित किया उससे लगता है कि अब ये वीवीपैट मशीन एक मजदूर के घर में मिलने का मामला इतना जल्दी शांत होने वाला नहीं है। बता दें कि कर्नाटक के चुनाव परिणाम ने सभी राजनीतिक दलों में खलबली मजा दी। किसी भी राजनीतिक दल को पूर्ण बहुमत हासिल नहीं हुआ। जहां भाजपा को 104 सीटें मिली वहीं कांग्रेस को 78 और जेडीएस को 38 सीटें मिली। हालांकि कुमारस्वामी दो सीटों से चुनाव लड़ रहे थे और दोनों ही जगह विजय रहे इसलिए एक जगह इस्तीफा देने के बाद जेडीएस की 37 सीटें रह गईं। इन सबके बीच कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर सियासी जंग छिड़ गई और मामला सुप्रीम कोर्ट के दहलीज पर पहुंच गई। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा और कांग्रेस के सहयोग से जेडीएस नेता कुमारस्वामी बुधवार को मुख्यमंत्र पद की शपथ लेंगे।