3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक : चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए विधायक वेंकैया गुटेदार

गुरुवार को कांग्रेस विधायक वेंकैया गुटेदार ने सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 29 Mar 2018, 7:51 PM IST

malikayya vankiaya

नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक मालिक्या वेंकैया गुटेदार ने पार्टी का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो गये हैं। गुरुवार को कांग्रेस विधायक वेंकैया गुटेदार ने सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया। कर्नाटक में चुनाव से पहले गुटेदार का पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को चुनाव होने हैं जबकि 15 मई को चुनाव के परिणाम आएंगे।
कौन हैं वेंकैया गुटेदार
आपको बता दें कि मालिक्या वेंकैया गुटेदार 6 बार अफजलपुर से कांग्रेस के विधायक रहे हैं, साथ हीं मंत्री भी रह चुके हैं। वेंकैया गुटेदार ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे मंत्री पद के लिए उन्हें योग्य नहीं समझते हैं। वेंकैया गुटेदार ने गुरुवार को राज्य भाजपा प्रमुख बीएस यदुयुरप्पा से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मैंने पहले हीं फोन करके मुख्यमंत्री को अपना फैसला बता दिया था। हालांकि मुझे यह भ्रम था कि आखिर किस पार्टी को ज्वाइन करुं। लेकिन अंतत: फैसला किया कि मुझे यदुयुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा को ज्वाइन करना है। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह केी उपस्थिति में 30 और 31 मई को मैसूर में भाजपा को ज्वाइन करेंगे। इस दौरान हजारों समर्थक इस समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मैं बिना शर्त प्रधानमंत्री की कार्यशैली और राज्य के पार्टी प्रमुख यदुयुरप्पा की कार्यक्षमता से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहा हूं।
शाह के खिलाफ कांग्रेस ने की शिकायत, सीईओ ने दिए जांच के आदेश
कब होंगे चुनाव
आपको बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटों पर 12 मई 2018 को मतदान होगा जबकि 15 मई 2018 को परिणाम का ऐलान किया जाएगा। बता दें कि 2013 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को 122 सीटें मिली थी जबकि बीजेपी को 40 सीटें मिली थी। वहीं जेडीएस को भी 40 सीटें मिली थी। वोट प्रतिशत की बात करें तो कांग्रेस 36.53 प्रतिशत वोट मिला था जबकि बीजेपी और जेडीएस को लगभग 20 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे। विधानसभा चुनाव के एक साल बाद हुए लोकसभा चुनाव में मोदी लहर ने राज्य में बड़ा उलटफेर किया था। बीजेपी ने 28 लोकसभा सीटों में से 17 में जीत दर्ज की थी जबकि कांग्रेस को 9 और जेडीएस को 2 सीटें मिली थी। बता दें कि कर्नाटक में 4.9 करोड़ मतदाता हैं, जिसमें कुल युवा मतदाताओं की संख्या 15.4 लाख है। कर्नाटक में 84 प्रतिशत हिन्दू हैं जबकि 13 प्रतिशत मुसलमान, 2 प्रतिशत ईसाई और लगभग 1 प्रतिशत जैन संप्रदाय के लोग रहते हैं।

चुनावी चक्रम: कांग्रेस में रिश्तेदारों के लिए टिकट पर घमासान, अब राहुल करेंगे फैसला