31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक: भाजपा नेता केजी बोपैया बन सकते हैं विधानसभा स्‍पीकर

BJP Leader KG Bopaiah कर्नाटक विधानसभा स्‍पीकर पद की दौड़ में आगे नए स्‍पीकर को लेकर सियासी घमासान तेज बोपैया 2004 में पहली बार बने थे विधायक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 30 Jul 2019, 7:58 AM IST

ज्ञळ ठवचंपंी

नई दिल्‍ली। कर्नाटक विधानसभा स्‍पीकर केआर रमेश के इस्तीफे के बाद उनकी जगह नए स्‍पीकर की तलाश तेज हो गई है। फिलहाल केजी बोपैया का नाम सबसे आगे चल रहा है।

केजी बोपैया मंगलवार को नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

सोमवार को एक तरफ कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा सरकार ने विधानसभा में बहुमत साबित किया तो दूसरी तरफ स्पीकर केआर रमेश ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अब उनकी जगह नए स्पीकर की दौड़ में भाजपा एमएलए केजी बोपैया का नाम सबसे आगे चल रहा है।

2004 में बने थे पहली बार विधायक

भाजपा नेता केजी बोपैया 2004 में मदिकेरी निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में पहली बार विधायक चुने गए। 2008 में विराजेपेट निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में दोबारा विधायक बने।

30 दिसंबर 2009, को उन्हें विधानसभा अध्यक्ष जगदीश शेट्टार के इस्तीफे के बाद कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा- इंदिरा की तरह प्रियंका गांधी कांग्रेस को लीड करने में सक्षम

लॉ में गोल्‍ड मेडलिस्‍ट

भाजपा नेता केजी बोपैया का जन्म 17 अक्टूबर, 1955 को कलूर में हुआ था। उन्होंने बीएससी के बाद लॉ की पढ़ाई की थी।

लॉ में वह गोल्ड मेडलिस्ट थे। बीएमएस कॉलेज से लॉ करने के बाद 1980 में वह वकालत करने मदिकेरी लौट आए।

कर्नाटक: फ्लोर टेस्‍ट से पहले बीएस येदियुरप्‍पा बोले- बदले की भावना से नहीं करूंगा काम

इमरजेंसी के दौरान जेल में भी रहे बोपैया

बोपैया बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गए थे। इसके अलावा वह अपने कॉलेज के दिनों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक सक्रिय सदस्य थे।

उन्होंने 1970 के दशक में सरकार द्वारा प्रस्तावित एक बांध परियोजना के खिलाफ आंदोलन में भाग लिया था। उन्हें बेंगलुरु में आपातकाल के दौरान गिरफ्तार भी किया गया था।

अब RSS तैयार करेगा फौजी, 2020 में खोलेगा पहला आर्मी स्‍कूल

प्रदेश के विकास पर दूंगा जोर

इससे पहले सोमवार को लंबे सियासी घमासान के बाद कर्नाटक की सत्ता बदल गई। येदियुरप्पा सरकार ने सोमवार को विधानसभा में बहुमत भी साबित किया।

कर्नाटक विधानसभा में बहुमत परीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि वो हर पल राज्य के विकास के लिए काम करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति