कुमारस्वामी ने कहा कि उन्हें अभी कृषि ऋण माफी के लिए 40 हजार करोड़ रुपए का फंड आवंटित करना है, जिसके लिए पहले सारी बाधाओं को पार करना होगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अभी उनको संयम दिखाने की जरूरत है। अन्य मामलों पर ध्यान देने के लिए अभी कुछ समय देना होगा। इसके साथ ही कांग्रेस सरकार के टाइम से चल रही शादी भाग्य योजना के बजट में कटौती करने की खबरों को भी खारिज कर दिया। कुमारस्वामी ने कहा कि किसी भी योजना के लिए धन आवंटन में कटौती नहीं की गई है। आपको बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन वाली सरकार है।