राज्य के कानून और संसदीय मामलों के मंत्री जे.सी. मधुस्वामी के अनुसार, यदि अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय का कोई व्यक्ति अपना धर्म परिवर्तन करता है तो उसे आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं, अनुसूचित जनजातियों को धर्मांतरण करने के बाद भी आरक्षण का लाभ मिलता रहेगा क्योंकि वो जाति नहीं, जनजाति हैं। इसके साथ ही धर्म परिवर्तन करने वाले व्यक्ति को सरकार उसी धर्म से पहचानेगी जिसे उसने अपनाया है।