10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक के सियासी ‘नाटक’ पर कांग्रेस हुई आक्रमक, शुक्रवार को मनाएगी लोकतंत्र बचाओ दिवस

कर्नाटक का सियासी ड्रामा अब कई राज्यों में दिखने लगा है। गोवा, मणिपुर मेघालय समेत बिहार में सबसे बड़ी पार्टी ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 17 May 2018, 9:17 PM IST

Karnataka Election, Rahul Gandhi

नई दिल्ली: कर्नाटक में बी एस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस लोकतंत्र दिवस बचाओ मनाने जा रही है। पार्टी कर्नाटक की तर्ज पर गोवा, मेघालय और मणिपुर में विरोध-प्रदर्शन करेगी। गौरतलब है कि कर्नाटक में सियासी हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद कांग्रेस ने कई राज्यों में बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने का दावा पेश करने की तैयारी में जुट गई है। गोवा, मणिपुरी मेघालय में पार्टी ने राज्यपाल से मिलने का वक्त मांगा है। गोवा के कांग्रेस प्रभारी चेल्ला कुमार शुक्रवार को राज्यपाल के सामने राज्य में सरकार बनाने की दावा करेंगे। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडणकर ने राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मिलने का वक्त मांगा है। वहीं मणिपुर के पूर्व सीएम ओकरम इबोबी और मेघालय के पूर्व सीएम मुकुल संगामा और गोवा कांग्रेस ने शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात के लिए वक्त मांगा है।

तेजस्वी ने भी सरकार बनाने का दावा पेश किया

इधर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने राज्यपाल से मुलाकात का वक्त मांगा है। तेजस्वी का कहना है कि बिहार में उनकी पार्टी आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी है, लिहाजा उन्हें भी सरकार बनने का मौका मिलना चाहिए।

राहुल ने किया था तीखा हमला

गौरतलब है कि कर्नाटक में येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र की हत्यी की जा रही है। संविधान का मजाक उड़ाया जा रहा है।

यशवंत सिन्हा धरने पर बैठे

वहीं बीजेपी के बागी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। सिन्हा ने कर्नाटक में बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता देने वाले राज्यपाल वजुभाई और सीएम पद की शपथ लेने वाले येदियुरप्पा और बीजेपी के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। सिन्हा ने राजधानी दिल्ली में राजपथ पर लोकतंत्र बचाओ, इंडिया बचाओ की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।

रिजॉर्ट से गायब हो रहे विधायक

वहीं बहुमत साबित करने के लिए विधायकों का धर पकड़ जारी है। 112 विधायकों के समर्थन जुटाने के लिए बीजेपी की नजर कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों पर है। ऐसे में कांग्रेस ने विधायकों को रिजॉर्ट में ठहराया है। लेकिन रिजॉर्ट विधायक गायब हो रहे हैं। कांग्रेस के तीन विधायक अभी तक लापता हैं।