9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
कर्नाटक चुनाव से पहले गुरुद्वारा में मत्था टेकने पहुंचे राहुल गांधी, मांगा जीत का आशीर्वाद
Play video

कर्नाटक चुनाव से पहले गुरुद्वारा में मत्था टेकने पहुंचे राहुल गांधी, मांगा जीत का आशीर्वाद

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिदर में गुरुद्वारा में मत्था टेका।
Google source verification

बंगलूरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिदर में गुरुद्वारे में मत्था टेका। बता दें कि कर्नाटक में 12 मई 2018 को विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में चुनाव की तारीख नजदीक आती देख कांग्रेस व बीजेपी समेत सभी राजनीतिक दलों ने अपने पूरे जोर लगा दिए हैं। बीजेपी ने शुक्रवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर जनता से तमाम बड़े वादे किए हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आश्वासन दिया है कि उनकी सरकार आने पर न केवल किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा, बल्कि राज्य में फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाकर उनकी आय भी बढ़ाई जाएगी। इससे पहले भी राहुल गांधी चुनावी अभियान के दौरान धार्मिक स्थलों पर पूजा अर्चना कर चुके हैं।