इस फील्ड में बढ़ रही जॉब ऑर्पच्यूनिटी
लाइव सेशन के दौरान एक व्यूअर ने पूछा कि हम कैसे माउंटेनियर बन सकते हैं। भावना(everester) ने बताया कि इस फील्ड जॉब ऑर्पच्यूनिटी भी बहुत हैं। भावना ने बताया कि मैं अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो, ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजिअस्को और एकांकागुआ, साउथ अमेरिका की चढ़ाई भी कर चुकी हूं। मैं एल्पस, यूरोप की तैयारी शुरू करने वाली थी। तभी लॉकडाउन लग गया। ऐसे में तैयारियां तो प्रभावित हुई है, लेकिन मैंने हार नहीं मानी है। जैसे ही परिस्थितियां ठीक होंगी, मैं मिशन में जुट जाऊंगी। इस मौके पर एवरेस्ट यात्रा के 45 दिनों की जर्नी के वीडियो भी शेयर किए गए। जिसे व्यूवर्स लाइव देख रहे थे।