
केजरीवाल ने फोन पर अखिलेश यादव से की बात, फिर भाजपा को लेकर कही यह बात
नई दिल्ली। यूपी में एक बार फिर सियासत गरमा गई है। अखिलेश यादव का प्रयागराज दौरे को लेकर बने कार्यक्रम को प्रशासन ने अचानक रद्द कर दिया। जिसके बाद प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है और सपा कार्यकर्ता गुस्से में आकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अचानक अखिलेश यादव को फोन कर इस मामले में बात की।
केजरीवाल ने अखिलेश यादव से की बात
अरविंद केजरीवाल ने बात करने के बाद भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा की हम भाजपा के इस तरह के रवैये की कड़ी निंदा करते हैं। यह भाजपा का तानाशाही रवैया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर कहा कि सरकार की नीयत साफ नहीं थी और सरकार नहीं चाहती है कि मैं छात्रों से मिलूं जबकि मेरे कार्यक्रम का विवरण 27 दिसंबर को भेज दिया गया था। उन्होंने बताया की यह सरकार छात्रों से डर गई है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रयागराज जाने के कार्यक्रम की दोबारा दो फरवरी को जानकारी दी गई, लेकिन सोमवार को अंतिम समय में कार्यक्रम को रद कर दिया गया।
इस मामले को लेकर पूरा विपक्ष एक बार फिर हमलावर हो गई है। राज्य और केन्द्र सरकार पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। फिलहाल, यूपी में स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।
Published on:
12 Feb 2019 05:15 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
