25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केरल : महिला स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार को लेकर मंत्री मुश्किल में

केरल सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री जी सुधाकरन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
kerala minister

केरल : महिला स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार को लेकर मंत्री मुश्किल में

अलप्पुझा: केरल सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री जी सुधाकरन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। यौन शोषण के आरोप झेल रहे मंत्री के खिलाफ केरल की एक अदालत ने मामला दर्ज करने का आदेश दिया। अदालत ने यह आदेश मंत्री की पूर्व महिला स्टाफ द्वारा उनके ऊपर 'दुर्व्यवहार' करने का आरोप लगाने की याचिका पर सुनवाई के बाद दिया। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने मंत्री से 29 मार्च को उनके समक्ष पेश होने को कहा है। महिला स्टाफ के पति द्वारा शिकायत दाखिल की गई है। शिकायत में कहा गया कि सुधाकरन ने फरवरी 2016 में एक सार्वजनिक समारोह में 'गाली' दी थी, जब वह एक विपक्षी विधायक थे।

महिला स्टाफ का बड़ा आरोप

महिला स्टाफ ऊषा सैली के मुताबिक, सुधाकरन ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में हुए एक समारोह में स्टाफ से माइक छीनकर सार्वजनिक रूप से उन्हें झिड़का था। सुधाकरन ने उनसे यह भी कहा था कि उनकी बेटी की शादी उन्होंने ही करवाई थी और तो और स्टाफ के मकान बनाने में भी उन्होंने ही मदद की थी। पीड़ित स्टाफ ने अदालत के बाहर मीडिया को बताया, "मेरी पत्नी रो रही थी और वह उनके साथ खराब व्यवहार करते रहे।" पीड़ित महिला 2006-11 में सुधाकरन के स्टाफ की सदस्य थीं। इसके अलावा वह मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की भी सदस्य हैं। घटना के तुरंत बाद जब दंपति सुधाकरन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो उन्हें पार्टी से भी बाहर कर दिया गया। उनकी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई, जिसके बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया।