5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस नेता थरूर ने शेयर की शाहरुख खान की तस्वीर, होटल के कमरे को कर दिया श्राइन में तब्दील

बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बड़ा खुलासा किया है। थरूर का यह खुलासा होटल के एक कमरे में बनी शाहरुख की श्राइन से जुड़ा है।
2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Jan 22, 2019

 Shashi tharoor

कांग्रेस नेता थरूर ने शेयर की शाहरुख खान की तस्वीर, होटल के कमरे को दिया श्राइन में तब्दील

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बड़ा खुलासा किया है। थरूर का यह खुलासा होटल के एक कमरे में बनी शाहरुख की श्राइन से जुड़ा है। दरअसल, केरल के एक होटल के कमरे में किंग खान का श्राइन बनाया गया है। शाहरूख कभी यहां शूटिंग के सिलसिले में आए थे और होटल के इस कमरे में ठहरे थे। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने ट्वीट में किंग खान को संबोधित करते हुए लिखा कि "डियर शाहरुख खान हाल ही में केरल की मुन्नार यात्रा के दौरान मैं एक होटल के कमरे में ठहरा था।

गुजरात: मां से मिलने घर पहुंचे पीएम मोदी, परिवार के सदस्यों के साथ बिताया समय

सिद्धू की पत्नी नवजोत ने दिया लोकसभा चुनाव लड़ने का संकेत, इन सीटों से टिकट मिलने की जताई इच्छा

यह वही कमरा है जिसमें 2013 में फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग के दौरान आप भी ठहरे थे। मैं आपको बताना चाहता हूं कि आपके आने के बाद से ये कमरा एक श्राइन के रूप में बदल दिया गया है। इस कमरे को आपके चित्रों से सजाया गया है। कमरों की दीवारों पर आपके कटआउट लगाए गए हैं। जबकि यहां आराम के लिए कोई जगह शेष नहीं रह गई है।

कांग्रेस से निष्‍कासित पूर्व केंद्रीय मंत्री की धमकी, ऐसा पर्दाफाश करूंगा कि मुंह नहीं दिखा पाएंगे राहुल

अपने ट्वीट में थरूर ने कमरे की कुछ फोटो भी शेयर की है। इन फोटों में थरूर किंग खान के पोस्टर और कट आउट के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि कांग्रेता शशि थरूर अपने बयानों और ट्वीट्स को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। शाहरुख खान को कांग्रेस नेता का यह थरूर का यह ट्वीट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस निर्माता रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी थी। इस फिल्म का काफी हिस्सा केरल के मन्ना में फिल्माया गया था।