बड़ी जीत की ओर टीएमसी
कोलकाता नगर निगम चुनाव में 144 सीटों में से 134 सीटों पर टीएमसी बढ़त बना हुए है। इसके साथ ही निकाय चुनाव में भी टीएमसी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। हालांकि बढ़त तो टीएमसी ने शुरू से ही बना ली थी। मतगणना शुरू होने के बाद से ही सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना ली है। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। वार्ड नंबर 23, 11, 31, 2, 4 और 7 समेत टीएमसी 116 सीटों पर आगे निकल गई।
वहीं कुल 144 सीटों में से बीजेपी ने सिर्फ तीन सीटों पर बढ़त बनाई हुई है, जबकि कांग्रेस महज दो सीटों पर आगे है। लेफ्ट भी तीन सीट पर आगे जबकि अन्य दो सीटों पर आगे चल रहे हैं।