
कोलकाता पुलिस ने सीबीआई ज्वाइंट डायरेक्टर को भेजा समन, ममता ने कहा- आठ फरवरी तक चलेगा धरना
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस और सीबीआई के बीच घमासान जारी रही है। मामला इतना आगे बढ़ चुका है कि लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक घटनाक्रम काफी तेजी से बदल रही है। इसी बीच कोलकाता पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर को समन भेज दिया है।
ज्वाइंट कमिश्नर को कोलकाता पुलिस ने भेजा समन
सोमवार दोपहर को कोलकाता पुलिस ने सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर पंकज श्रीवास्तव को अचानक समन भेजा है। कोलकाता पुलिस ने पंकज श्रीवास्तव के ऊपर केस को गुमराह करने का आरोप लगाया है। इस कारण एक बार फिर पश्चिम बंगाल में हड़कंप मच गया है।
आठ फरवरी तक जारी रहेगा धरना
वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना लगातार जारी है। ममता बनर्जी ने कहा कि उनका यह धरना अगामी आठ फरवी तक जारी रहेगा। हालांकि, उसने यह भी कहा कि धरना आठ फरवरी के बाद भी चलेगा। लेकिन, इस दौरान माइक का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। ममता ने कहा कि प्रदेश में आठ फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। इसलिए, माइक का इस्तेमाल किया जाएगा। ममता बनर्जी ने कहा कि लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आप भाजपा का विरोध करते हैं तो वह एजेंसी का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग झुकेंगे नहीं, सारा काम यहां से ही जारी रहेगा। गौरतलब है कि पश्मिम बंगाल में रविवार को कोलकाता पुलिस ने सीबीआई के पांच अधिकारियों को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब सीबीआई की टीम शारदा चिट फंड मामले में पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने पहुंची थी।
Updated on:
04 Feb 2019 06:57 pm
Published on:
04 Feb 2019 04:47 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
