
कुमार विश्वास ने साधा निशाना, 'एक CM के आने से नष्ट हुआ लोकतंत्र, दूसरे के पहुंचने से बचेगा'
नई दिल्ली। कोलकाता पुलिस कमिश्नर से पूछताछ करने गई सीबीआई की टीम को राज्य पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। उसके बाद से देश भर में सियासी घमासान बचा है। गठबंधन के नाम पर एक बार फिर कोलकाता विपक्षी नेताओं का जमावड़ा लगाने की तैयारी है। इस घटना पर लोकप्रिय कवि और समाजसेवी कुमार विश्वास ने तंज कसते हुए कहा है कि रविवार को एक मुख्यमंत्री के कोलकाता पहुंचने से लोकतंत्र नष्ट हो गया। आज एक और मुख्यमंत्री कोलकाता पहुंचेंगे उससे लोकतंत्र बचेगा। बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज कोलकाता पहुंचने वाले हैं। उन पर कोई रोक नहीं है।
महान लोकतंत्र के लिए खराब वक्त
उन्होंने कहा कि रविवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ममता सरकार ने रैलीस्थल पर हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद योगी ने फोन से रैली को संबोधित किया था। उसके बाद सीबीआई कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने पहुंची वहां की पुलिस ने जांच अधिकारियों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि उसके बाद सियासी ड्रामे के तहत सीएम ममता बनर्जी धरने पर बैठ गईं। दरअसल, यह दोनों तरफ के सियासी मल्लों की चुनावी कसरत है लेकिन देश और उसकी लोकतांत्रिक संस्थाओं के वैश्विक सम्मान के लिए खराब वक्त है।
Published on:
04 Feb 2019 03:05 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
