10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक चुनाव: कुमारस्वामी का बड़ा खुलासा, भाजपा ने भी साथ आने का दिया था ऑफर

कुमारस्वामी ने कहा कि सरकार बनाने के लिए मुझे भाजपा से भी ऑफर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 16 May 2018, 2:56 PM IST

kumarswami

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सरकार बनाने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने एड़ी चोटी एक कर दी है। हाल यह है कि कर्नाटक में विधायकों को अपने पक्ष में करने के लिए जोड़-तोड़ जारी है। कांग्रेस ने जेडीएस को सपोर्ट कर सरकार बनाने की पेशकश की है। वहीं, भाजपा ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश की है। लेकिन, इसी बीच कुमारस्वामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा उनके विधायकों को खरीदा जा रहा है। सरकार बनाने के लिए विधायकों को अलग-अलग तरह के लालच दिए जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने एक और अहम खुलासा किया है। कुमारस्वामी ने कहा कि भाजपा की ओर से भी उन्हें साथ आने का ऑफर दिया गया था।

एचडी कुमारस्वामी का बड़ा खुलासा

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि येदियुरप्पा ने उनसे बात की थी। स्वामी के मुताबिक, भाजपा भी उनके साथ मिलकर सरकार बनाना चाहती है। लेकिन, उन्होंने भाजपा के साथ जाने से इनकर कर दिया है। जब उनसे पूछा गया कि आप भाजपा के साथ क्यों नहीं गए, तो कुमारस्वामी ने बताया कि वो अपने पिता एचडी देवगौड़ा की वजह से भाजपा के साथ नहीं गए। उन्होंने कहा कि मैं अपने पिता को दुखी नहीं करना चाहता था, इसलिए मैंने कांग्रेस के साथ जाने का फैसला लिया है।एचडी कुमारस्वामी ने 2006 में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के लिए मैं पहली बार 2006 में अपने पिता के खिलाफ गया, जिसका मुझे अफसोस है। आज मेरे पास दोनों तरफ से ऑफर थे, लेकिन मैंने अपने पिता के चेहरे से वह दाग हटाने के लिए कांग्रेस के साथ जाने का फैसला किया है।


बहरहाल, कर्नाटक में सियासी उठा-पटक लगातारी जारी है। राजनीतिक पार्टियों की ओर से जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही है। कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा। इसके अलावा कर्नाटक को अपना नया उत्तराधिकारी भी मिल जाएगा।