20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / मध्य प्रदेश के खरगोन में आज PM मोदी की सभा, शिवराज सिंह चौहान भी होंगे साथ

मध्य प्रदेश के खरगोन में आज PM मोदी की सभा, शिवराज सिंह चौहान भी होंगे साथ

लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए आज आखिरी दिन सातवें चरण के लिए 19 मई को डाले जाएंगे वोट पीएम मोदी ने आखिरी रण के लिए झोंकी पूरी ताकत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 17 May 2019, 11:19 AM IST

Narendra Modi

मध्य प्रदेश के खरगोन में आज PM मोदी की सभा, शिवराज सिंह चौहान भी होंगे साथ

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2019 ) के सातवें और अंतिम चरण के लिए आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। लोकसभा के आखिरी रण के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत लगा दी है।वाराणसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी पीएम नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) इसे जितने के लिए ताबड़तोड़ सभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के खरगोन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

गोडसे पर बदल गए साध्वी प्रज्ञा के सुर, ECI ने मध्य प्रदेश चुनाव आयोग से मांगी रिपोर्ट

खरगोन से गजेंद्र सिंह पटेल हैं उम्मीदवार

खरोगन के नवग्रह मेला मैदान पर शुक्रवार को सुबह 11.20 पीएम मोदी चुनावी सभा के लिए पहुंचेंगे। मोदी के साथ प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद होंगे। यहां से बीजेपी ने गजेंद्र सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस की ओर से गोविंद मुजाल्दा मैदान में हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट पर कुल सात उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।

बंगाल में घुसपैठिए की मौज लेकिन काली मां और राम के भक्त डर कर जीने को मजबूर: मोदी

19 मई को जिन 8 राज्यों की जिन 59 सीटों पर डाले जाएंगे वोग

उत्तर प्रदेश : आखिरी चरण में महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सालेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज

बंगाल: मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जाधवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर, दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर

मध्य प्रदेश: देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा

बिहार: नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकट, जहानाबाद

झारखंड: राजमहल, दुमका, गोड्डा

पंजाब: सभी 13 लोकसभा सीटों पर एक साथ होगा मतदान

चंडीगढ़: 1 सीट पर मतदान

हिमाचल प्रदेश: 4 सीटों पर होगा मतदान

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.